*आठवीं की छात्राओं के लिए बिदाई समारोह आयोजित किया।*
एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बड़ावदा में कक्षा आठवीं की बालिकाओं को बिदाई समारोह आयोजित कर बिदाई दी।
अतिथियों का स्वागत छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर तथा स्वागत पटाखे छोड़कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साक्षरता समन्वयक संजय द्विवेदी, विशेष अतिथि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ावदा के मोहनलाल सोनार्थी, अतिविशिष्ट अतिथि असीम श्रोत्रीय, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गणेशराम आद्रा तथा मंचासिन अतिथि बड़ावदा जनशिक्षा केंद्र के जनशिक्षक लक्ष्मीनारायण मेहता, प्यारसिंह पंवार द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला से पूजन अर्चन कर किया गया। सरस्वती पूजन के पश्चात सरस्वती वंदना कक्षा सातवीं की छात्रा द्वारा प्रस्तुत की गई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान शेरुखान, मिथिलेश अवस्थी, घनश्याम चौहान, सरोज चौहान,किरण जोशी, गोविंद चौधरी आदि द्वारा किया गया। स्वागत भाषण संस्था के गोविंद चौधरी ने प्रस्तुत किया स्वागत गीत शिक्षिका मिथिलेश अवस्थी ने गाया। बिदाई अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक





कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। घनश्याम चौहान द्वारा अपने उद्बोधन में छात्राओं को श्रेष्ठ मार्गदर्शन देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मोहनलाल सोनार्थी, अति विशिष्ट अतिथि असीम श्रोत्रीय और विशिष्ट अतिथि गणेशराम आद्रा द्वारा भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय द्विवेदी द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यालय की बालिकाओं को निरंतर अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित करने हेतु मार्गदर्शन देते हुए इस गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन करने पर विद्यालय परिवार की सराहना की। एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बड़ावदा के प्रधानाध्यापक तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शेरुखान ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं को हर समय पढ़ाई सम्बंधित सहयोग करने की बात कही। बिदाई समारोह में विद्यालय की नन्ही मुन्नी बालिकाओं तथा विद्यालय परिवार द्वारा आठवीं कक्षा की छात्राओं को बिदाई दी गई। इस अवसर पर सातवीं तक की बालिकाओं द्वारा आठवीं कक्षा की प्रत्येक छात्राओं को पानी की एक एक बाटल उपहार स्वरूप दी गई। तथा कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा भी विद्यालय को दो सिलिंग फेन उपहार में दिए। इसकी उपस्थित मंचासिन अतिथियों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मेघा पंवार द्वारा किया गया। तथा अतिथियों का आभार संस्था के घनश्याम चौहान द्वारा माना गया।
#ratlamkhabar
Pawan Tiwari







