एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बड़ावदा में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर शिक्षिका श्रीमती सविता और पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जी एल आर्य को बिदाई सम्मान समारोह आयोजित कर बिदाई दी।


सरस्वती पूजन के पश्चात सरस्वती वंदना कुमारी तनिषा मकवाना द्वारा प्रस्तुत की गई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत साक्षरता समन्वयक संजय द्विवेदी, मिथिलेश अवस्थी, लक्ष्मीनारायण मेहता,प्यारसिंह पंवार, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश जायसवाल आदि ने किया। स्वागत भाषण साक्षरता समन्वयक संजय द्विवेदी ने प्रस्तुत किया स्वागत गीत शिक्षिका मिथिलेश अवस्थी ने गाया। शिक्षक मित्र मण्डल बड़ावदा तथा बड़ावदा संकुल के शिक्षिकाओं और शिक्षक साथियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सविता तिवारी और जी एल आर्य का साफा बांधकर, शाल श्रीफल और उपहार दे कर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाड़ा, विशेष अतिथि जगदीश उपमन्यु, विशिष्ट अतिथि बद्रीलाल मड़ोतिया बीएसी चंद्रावत,भावसार, बाबुलाल छाबड़ा, शांतिलाल कुमावत ने अपने उद्बोधन में मेडम तिवारी व आर्य के शासकीय सेवा में रहने के दौरान उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनशिक्षा केंद्र प्रभारी और संकुल प्राचार्य गोविन्दसिंह मालिवाड़ द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे उनके परिवार व रिश्तेदारों द्वारा भी उनका पुष्प माला और गुलदस्ते देकर सम्मान किया। बिदाई सम्मान समारोह में विद्यालय की नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा बिदाई गीत वह सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसकी मंचासीन अतिथियों द्वारा सराहना की गई। शिक्षक मित्र मण्डल बड़ावदा द्वारा संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के सीरमोर आर्य और तिवारी द्वारा अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। तथा इतना विशाल और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करने पर धन्यवाद दिया।अभिनंदन पत्र का वाचन दिनेश जायसवाल और जनशिक्षक प्यारसिंह पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम चौहान द्वारा किया गया। तथा अपना अमूल्य समय निकाल कर पधारे अतिथियों का आभार जनशिक्षक लक्ष्मीनारायण मेहता ने माना।
Pawan tiwari
#ratlamkhabar







