Home » Uncategorized » रतलामी सेव को मिलेगा देश दुनिया में पहचान

रतलामी सेव को मिलेगा देश दुनिया में पहचान

एक जिला एक उत्पाद अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यशाला 27 से

रतलाम 24 जनवरी 2025/ भारतीय पैकेजिंग संस्थान मुम्बई के माध्यम से एक जिला एक उत्पाद योजना अन्तर्गत पैकेजिंग आफ ओडीओपी रतलामी सेव विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला 27 एवं 28 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक होटल समता सागर महू रोड रतलाम पर आयोजित की गई है।

– 115/115/2025

एक जिला एक उत्पाद अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यशाला 27 से

रतलाम 24 जनवरी 2025/ भारतीय पैकेजिंग संस्थान मुम्बई के माध्यम से एक जिला एक उत्पाद योजना अन्तर्गत पैकेजिंग आफ ओडीओपी रतलामी सेव विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला 27 एवं 28 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक होटल समता सागर महू रोड रतलाम पर आयोजित की गई है।

क्रमांक- 116/116/2025

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

रतलाम 24 जनवरी 2025/ 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री उमेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में मनाया जाएगा। कार्यक्रम अन्तर्गत प्रातः 11.00 बजे अतिथियों का आगमन होगा। 11.5 से 11.10 तक दीप प्रज्जवलन, 11.10 से 11.15 अतिथि स्वागत, 11.15 से 11.20 स्वागत उद्बोधन, 11.20 से 11.30 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का वाचन, 11.30 से 11.40 अतिथि उद्बोधन तथा शपथ ग्रहण, 11.40 से 11.55 बजे तक ईपिक एवं प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

क्रमांक- 117/117/2025

जनता को सुविधाएं मुहैया कराना जनप्रतिनिधि का दायित्व : विधायक डॉ. पाण्डेय

रतलाम 24 जनवरी 2025/ प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की सौगात देकर आवागमन को सुगम बनाने हेतु प्रदेश की भाजपा सरकार कटिबद्ध है। यहां भी बरगढ़ फंटा से भुतेड़ा एटलेन तक बायपास मार्ग बनने से वाहन चालकों के साथ ही लोगों को राहत मिलेगी। इस रोड के निर्माण से शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

यह बात जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने आज यहां बरगढ़ फंटा से भुतेड़ा गांव तक बनने वाले रिंगरोड के सर्वे के दौरान कही। शुक्रवार को विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एसडीओ हिमांशु जैन, तहसीलदार संदीप इवने, राजस्व निरीक्षक सुनील अवस्या, रमेश भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल चंद्रवंशी, पटवारी रसुबाला गामड़, गोपाल रावत, सुनील देव, हरीश राठौर, शर्मा व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ भुतेड़ा से बरगढ़ फंटे तक उक्त मार्ग का निरीक्षण किया। ग्राम बरखेडी में विधायक ने क्षेत्र के पटवारी हरीश राठौर से प्रस्तावित रोड़ की कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी ली। डॉ. पांडेय ने कहा कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बायपास रोड को बनाने के लिए विगत कईं वर्षो से प्रयासरत हुं। भले ही परिसीमन में कुछ गांव जावरा विधानसभा से अलग हो गए। पर मेरा इन गांवों से भावनात्मक लगाव है और विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि मार्ग निर्माण हेतु शासकीय भूमि अधिक अधिग्रहण हो, इसका ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि निजी जमीन कम से कम अधिग्रहित हो, हालांकि निजी भूमि अधिग्रहण पर वे बोले, सम्बंधित को मुआवजा दिया जाएगा। बरगढ़ फंटा से प्रारम्भ होने वाला उक्त रोड़ लुहारी, निमन, नागदी, बरखेडी गांवों की सीमा में होते हुए भुतेड़ा निकलेगा

Pawan tiwari
Ratlamkhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *