Home » Uncategorized » आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर रतलाम खबर Ratlam khabar

आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर रतलाम खबर Ratlam khabar

जिला जनसम्पर्क कार्यालय रतलाम

।। समाचार ।।

आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया

रतलाम 30 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष राठौर के निर्देशन में सोमवार को ग्राम उच्चवानिया में आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर सरपंच प्रतिनिधि श्री शांतिलाल सिसोदिया, अध्यापक श्री सुजानमल भंवर, सहायक अध्यापक शारदा गिरवाल द्वारा माल्यार्पण किया गया।

शिविर में आए रोगियो की उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं हीमोग्लोबिन की जाँच कर आयुर्वेदिक ओषधि वितरित की गई। रोगियो को ऋतु के अनुसार आहार विहार एवं आयुर्वेद के अनुसार स्वास्थ्य हितकर जानकारी संबंधित पेपम्लेट वितरित किए गए। आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधों की जानकारी भी दी गई तथा औषधि पौधों का निःशुल्क विवरण भी किया गया। योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। शिविर में 156 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य शिवर का लाभ लिया।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू कटारा, सी.ए.एम.ओ डॉ. जितसिंह बामनिया, दवासाज़ श्री राकेश निनामा, योग प्रशिक्षक श्री जीवन पंवार, योग सहायक पिंकी परिहार तथा पी .टी .एस प्रदीप पंवार ने सेवाये दी।

क्रमांक- 123/1451/2024

शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न

रतलाम 30 दिसम्बर 2024/ जिला स्तरीय विज्ञान गणित पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2024-25 शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. में संपन्न हुई। विज्ञान मेले का शुभारंभ डीपीसी श्री धर्मेंद्रसिंह, प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत, एडीपीसी श्री अशोक लोढ़ा की उपस्थिति में हुआ।

आरंभ में श्री अशोक लोढ़ा द्वारा विज्ञान मेले में चयन प्रक्रिया एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। डीपीसी श्री धर्मेंद्रसिंह ने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक सोच को जीवन में अपनाने की सलाह दी। प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान के सिद्धांतों के अपनाने एवं रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रायोजित इस जिला स्तरीय विज्ञान मेले में जिले के 136 चयनित विद्यार्थियो ने विभिन्न विधाओं जैसे मॉडल, विज्ञान नाटिका, काव्य पाठ आदि में अपनी सहभागिता की ।

निर्णायक की भूमिका सेवानिवृत प्राचार्य श्री श्यामवंत पुरोहित, श्री डी.के.तिवारी, श्री रजनीश चौहान, श्री गिरीश लहवासिया एवं श्रीमती ललिता पाथरे ने निभाई। चयनित विद्यार्थी भोपाल में जनवरी माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगें।

विज्ञान मेले के समापन कार्यक्रम में लीड कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्राचार्य श्री वाय. के. मिश्रा ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर जिला विज्ञान अधिकारी श्री जितेंद्र जोशी, एपीसी श्री सी.एल. सालित्रा, बीआरसीसी श्री प्रणव द्विवेदी, आईटी सेल प्रभारी श्री मुकेश ठन्ना, विद्यार्थियों के मार्गदर्शी शिक्षक, प्रतिभागी एवं पालक उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ललित मेहता ने किया एवं आभार डॉ. हेमेंद्र वाला ने व्यक्त किया।

रतलाम खबर Ratlam khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *