नरेंद्र मोदी विचार मंच में दौलत राम पाटीदार बने मध्यप्रदेश सह मीडिया प्रभारी, नियुक्ति पर जताया आभार
रतलाम | 23 जुलाई 2025
नरेंद्र मोदी विचार मंच (मुख्य शाखा) की प्रदेश इकाई ने रतलाम जिले के दौलत राम जी पाटीदार को मध्य प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला, प्रदेश मुख्य महामंत्री हिम्मत परिहार, प्रदेश महासचिव सचिन सोलंकी, एवं प्रदेश प्रवक्ता मोहनलाल रायपुरिया की संयुक्त अनुशंसा पर की गई है।

इस अवसर पर श्री दौलत राम पाटीदार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“मैं तन, मन और धन से जनता की सेवा के लिए संकल्पित रहूंगा। प्रदेश और देश के समस्त संगठनों, राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का हृदय से आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मेरे सामाजिक व संगठनात्मक प्रयासों को समर्थन और आशीर्वाद दिया।”
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच की “देश सेवा और विचार क्रांति” की भावना से प्रेरित होकर वे संगठन की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु मीडिया माध्यमों के प्रभावी उपयोग हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
🔸 “न प्रांतवाद न जातिवाद, अब चलेगा सिर्फ विकासवाद” जैसे संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए श्री पाटीदार ने प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने और पारदर्शी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।
“न जातिवाद, न प्रांतवाद – अब चलेगा सिर्फ विकासवाद”
इस मूल मंत्र के साथ श्री पाटीदार ने देश और प्रदेश की सेवा में स्वयं को समर्पित किया है।
मुख्य बिंदु
🔹 दौलत राम पाटीदार – नरद न्यूज़ 24 चैनल के प्रतिनिधि
🔹 नियुक्त – सह मीडिया प्रभारी, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मध्यप्रदेश
🔹 सेवा संकल्प – निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित मीडिया कार्यों के लिए प्रतिबद्ध
🔹 आभार – वरिष्ठ पदाधिकारियों, संगठन, आम जनता एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
Pawan tiwari
Ratlam khabar







